Posts

Showing posts from 2020

तोड़ चुकी हैं सच‍िन का र‍िकॉर्ड, मह‍िला क्र‍िकेट में चर्चा का केंद्र बनीं 15 वर्षीय Shafali Verma

Image
Shafali Verma: रोहतक की  शेफाली वर्मा  (Shafali Verma)को भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) का अगला सुपर स्टार बताया जा रहा है. बेहद कम उम्र में शेफाली ने कुछ खास र‍िकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर ल‍िए हैं. शैफालीT20 खेलने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी है. 15 साल की विकेटकीपर और ओपनर शेफाली ने इसी महीने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ अर्धशतक बनाया और सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. दिलचस्प बात है कि बचपन में कई बार वे लड़कों के तरह 'गेटअप' में मैच खेल आती थीं. शेफाली के पिता पेशे से सुनार हैं. कभी खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे. वे ऐसा नहीं कर पाए तो उन्‍होंने बेटी और बेटे के जरि‍ये अपना ख़्वाब पूरा करने की ठान ली. हालांक‍ि इस राह में न केवल शेफाली बल्‍कि उनके प‍िता संजीव वर्मा को काफी संघर्ष करना पड़ा. रोहतक जैसे शहर में लड़कियों का क्रिकेट खेलना भी कम बड़ी बात नहीं थी. शुरुआत में लड़कियों के लिए एकेडमी नहीं थी. शेफ़ाली कई बार लड़के के गेटअप में अभ्यास के लिए जाती थी. इसके लिए पिता ने उनके बाल भी छोटे करवा दिए...

खेल की परिभाषा क्या है ? खेल के कितने प्रकार होते हैं ?

Image
Khel Ki Paribhasha Kya Hai  ? खेल की परिभाषा क्या है ? खेल के कितने प्रकार होते हैं ? खेलकूद पर कैसे निबंध लिखे जाते हैं ? इन सभी प्रश्नों का आपको उत्तर विस्तार से मिलने वाला है! कृपया इस लेख के साथ आखिर तक बने रहें ! Sports Kya Hai खेल यानी स्पोर्ट शब्द की उत्पति फ्रेंच शब्द Desport (देस्पोर्ट) से हुई है ! Desport शब्द का मतलब अवकाश होता है! Game और Sports मतलब खेलकूद से है ! 4000 ईसा पूर्व खेल का आविष्कार चीन में हुआ था ! मानव जाति शुरू से ही अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए छुट्टियों के दिन में शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों में शामिल थे! उन सारी गतिविधियों को खेल कहा जा सकता है, प्रतियोगी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं से खेल के परिणाम को जीत हार में बदल सकता हो! ऐसे गतिविधि को खेल कहा जा सकता है! खेल की परिभाषा ‘’ खेल आम तौर पर प्रतिस्पर्धी शारीरिक गतिविधियों का प्रकार हैं, जिसमें आकस्मिक या संगठित भागीदारी के माध्यम से शारीरिक और कौशल क्षमता प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हैं ‘’ ‘’ एक गतिविधि जिसमें शारीरिक परिश्रम और कौशल शामिल होता है जिसमें एक...

पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने कबड्डी प्रतिभाओं का किया सम्मान।

Image
लोनी -  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लोनी नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने गांव बसी मे चौधरी कवंरसैन कबड्डी एकेडमी के दुारा कबड्डी खेल के क्षेत्र मे विभिन्न प्रतियोगिताओं मे जनपद, प्रदेश, राष्ट्रीय व प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता मे स्वर्णपदक, रजतपदक, जीतने वाले छोटे से लेकर बडे खिलाड़ियों को सम्मानित किया । ग्राम वासियों ने मनोज धामा को फूल-माला पहनाकर एवं शोल ओढाकर स्वागत किया । कार्यक्रम के समापन पर सभा के अध्यक्ष के दुारा मनोज धामा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी को संबोधित करते हुये मनोज धामा ने कहा कि हर गांव मे प्रत्येक खेल के लिये अपार प्रतिभाओं की भरमार है युवा शक्ति मे खेल के प्रति एक जुनून है जो खेल को लेकर दिखायी देता है गांव बसी पीढियों से कबड्डी के खेल का सरदार रहा है यँहा से पूर्व मे भी कई राष्ट्रीय खिलाडी निकले हैं जिन्होंने अपने गांव का नाम विश्व पटल पर अंकित किया है ।क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनकी हौसलाअफजाई करते हुये हर समय हर स्थिति-परिस्थिति मे खिलाडियों के साथ खडे रहने का भरोसा दिया तथा कहा कि किसी भी खिलाडी ...